Diwali 2023: दिवाली की रात घी का 1 दीपक क्यों जलाते है | Sarso Ke Tel Ka Deepak Jalane Ke Fayde

Sarso Ke Tel Ka Deepak Jalane Ke Fayde: सनातन धर्म में दीपावली का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सनातन धर्म को मानने वाले लोग दीपावली के पर्व का इंतजार बेसब्री से करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने के लिए लोग पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं, जिसमें नए दीपक खरीदना, घर की साफ सफाई करना, घर में रंगोली बनाना, तरह तरह के पकवान बनाना आदि। शामिल है।

दीपावली को दीपक क्यों जलाया जाता है?

Sarso Ke Tel Ka Deepak Jalane Ke Fayde
Sarso Ke Tel Ka Deepak Jalane Ke Fayde

धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन प्रभु राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे तो अयोध्या वासियों ने दीप माला जलाकर प्रभु राम का स्वागत किया था। दीपावली के दिन दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन घर में माँ लक्ष्मी का आगमन होता है। माँ लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग दीपावली के दिन घर पर दीपक जलाते है।

Read Also: दिवाली के दिन तिल के तेल से क्यों नहाते है | Til Ke Tel Se Nahane Ke Fayde

वहीं चलिए आपको बताते हैं इस पोस्ट की मदद से की आखिर दीपावली के दिन सारे दिए तेल के और एक दीपक घी का क्यों जलाया जाता है? दरअसल, अमावस्या तिथि के दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस वजह से दीपक जलाकर अंधेरा दूर किया जाता है। अमावस्या तिथि के दिन एक घी का दीपक तो बाकी तेल का दीपक जलाने की भी परंपरा है।

दीपावली को घी का दीपक क्यों जलाया जाता है?

बता दें कि दीपावली के दिन घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन गाय के घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है। इस दिन घी का दीपक जलाने से व्यक्ति के घर की तरक्की होती है। घर में धन धान्य की कमी नहीं रहती। यही वजह है कि दीपावली के दिन पूजा के दौरान सबसे पहले माता लक्ष्मी के सामने एक घी का दीपक जलाना चाहिए।

Read Also: Happy Chhoti Diwali: छोटी दिवाली पर ऐसे लगाए सुभकामना स्टेटस, सबको पहुंचेगी शुभकामनाएं

दीपावली को तेल का दीपक क्यों जलाया जाता है?

वहीं चलिए आपको बताते हैं कि तेल का दीपक क्यों जलाया जाता है। दरअसल घर में मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाने से शनि और मंगल ग्रह मजबूत होते हैं। इसके साथ ही इन ग्रहों द्वारा आ रही समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। घर में सुख शांति बनी रहती है। इसके साथ ही माँ लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और सुख समृद्धि का वास होता है। तो आप भी इस दिवाली पर एक घी का दीपक और बाकी सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाए। उम्मीद करती हूँ आपको जानकारी पसंद आई होगी।

Read Also: 

Diwali 2023 : दिवाली के मौके पर कर लें ये 5 काम, सदैव लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

अपनी फोटो से दिवाली बधाई पोस्टर कैसे बनाये | Apni Photo Se Diwali Wishes Poster Kaise Banaye

Diwali Puja 2023 : पीरियड में दिवाली पूजा कैसे करें | Period Me Diwali Puja Kaise Kare

Leave a Comment