Diwali 2023 : दिवाली के मौके पर कर लें ये 5 काम, सदैव लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Diwali 2023 : दिवाली खुशियों का ऐसा त्योहार है, जिसे पूरे भारतवर्ष में। हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होती है। तो आज मैं आपको बताने जा रही हूँ दिवाली के दिन क्या करना चाहिए?

लक्ष्मी पूजा से पहले घर के अच्छे से साफ सफाई करें

diwali 2023

सबसे पहला घर की साफ सफाई अच्छी तरीके से करें दिवाली के समय घर की साफ सफाई कर लेनी चाहिए क्योंकि जहाँ पे साफ सफाई होता है वहाँ पे लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए दिवाली के दिन घर में पूरी तरीके से साफ सफाई करना चाहिए। घर में किसी प्रकार का कूड़ा कर्कट इकट्ठा न होने दें।

लक्ष्मी गणेश का पूजन करें

दूसरा है शाम के समय लक्ष्मी गणेश का पूजन करें। दिवाली के दिन शाम के समय लक्ष्मी गणेश पूजन का विधान है। इस दौरान माँ लक्ष्मी अपने भक्तों पर धन की कृपा करती है, जबकि श्रीगणेश उन्हें बुद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसलिए दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में इन देवी देवताओं का पूजन जरूर करना चाहिए।

घर को दीपों की रौशनी से जगमगाए

तीसरा है लक्ष्मी गणेश का वाहन करें किसी भी पूजन में पूजा जाने वाले देवता का वाहन करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए दिवाली पूजन में श्री गणेश का वाहन करे। इसके लिए आप आवाहन, मंत्र या चालीसा आदि का प्रयोग कर सकते हैं। दिवाली दीपों का त्योहार है। इसलिए इस दिन घर में दीप जलाने का विधान है। दिवाली के दिन सुखी संपन्न रहने के लिए पूरे घर को दीपों की रौशनी से जगमग करे, घर के कोने में दीप जलाये, घर में सुख, शांति और प्रसन्नता लाते घर के द्वार पर रंगोली बनाए।

घर के द्वार पर रंगोली अवश्य बनाएं

भारत में मनाए जाने वाले हर त्योहार पर रंगोली का विशेष महत्त्व होता है। ये जितनी दिखने में सुन्दर होती है उतनी ही शुभ भी होती हैं। इन्हें बनाने से घर में सुख शांति आती है। दिवाली के समय भी रंगोली बहुत अधिक महत्त्व होता है। दिवाली के दिन आप घर के द्वार पर रंगोली अवश्य बनाएं।

लड़ाई झगड़े से दूर रहें

पूरे घर में रौशनी करें और दीपावली का दिन खुशियां बांटने का दिन होता है तो आपस में खुशियां जरूर बांटें। किसी भी लड़ाई झगड़े से दूर रहें, किसी भी तरह का बुरे काम से दूर रहें और अपने सगे संबंधियों से बातचीत करें, उन्हें बधाइयां दे, उनके घर जाएं, उन्हें उपहार दें, बच्चों के लिए मिठाइयां खरीदे, घर में झगड़ा ना करे और और ना ही किसी को झगड़ा करने दे। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करे।

ऐसा कहा जाता है कि जीस घर में क्लेश होता है। उस घर की लक्ष्मी भी चली जाती है और जीस घर में हमेशा खुशियां रहती है। उस घर में सदैव लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तो आप इस दिन लड़ाई झगड़े से बचें और घर की साफ सफाई करें और माता लक्ष्मी और गणेश का पूजन करें। घर में दीप प्रज्वलित करें, रंगोली बनाएं। घर को पूरी अच्छी तरीके से रौशनी से सजा ये तो दीपावली के दिन ये सब सारे काम करने चाहिए जिससे धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर में खुशियां आती है तो दीपावली को दिन ये सारे काम आपको करने चाहिए।

Read Also:

अपनी फोटो से दिवाली बधाई पोस्टर कैसे बनाये | Apni Photo Se Diwali Wishes Poster Kaise Banaye

Diwali Puja 2023 : पीरियड में दिवाली पूजा कैसे करें | Period Me Diwali Puja Kaise Kare

Leave a Comment