एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस में क्या क्या कवर किया जाता है? – What is Covered in SBI Health Insurance?

SBI Health Insurance : एसबीआइ बैंकिंग की सेवा प्रदान करने के साथ साथ हर प्रकार के इंश्योरेंस की सुविधा भी प्रदान करती है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्य तौर पर एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। अगर आप भी एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।

SBI Health Insurance
SBI Health Insurance

एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस की शुरुवात कब हुई ? – When Did SBI Health Insurance start?

एसबीआई हमेशा से आपको हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान नही करता था। एसबीआई ने साल 2010 के बाद से एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा को चालू किया है। इस एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस के तहत जिन्होंने भी इस पॉलिसी के लिए आवेदन किया है वो अगर हॉस्पिटल में भर्ती हुए है तो उनका पूरा खर्च उसके बाद इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा भरा जाएगा।

 

एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस प्लान – Sbi health Insurance Plan 

एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस के अंदर भी आपके जरूरत और बजट के अंतर्गत आपको कई प्रकार के प्लान प्रदान करती है। जो पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप वो प्लान लेना चाहते है या नही।

 

एसबीआई कई प्रकार के पॉलिसी को लोगो को प्रदान करती है जिनके नाम कुछ इस प्रकार है,

  • एसबीआई आरोग्य प्रीमियर पॉलिसी
  • एसबीआई आरोग्य प्लस पॉलिसी
  • एसबीआई आरोग्य टॉप अप पॉलिसी
  • एसबीआई अस्पताल दैनिक नकद बीमा पॉलिसी
  • एसबीआई गंभीर बीमारी बीमा पॉलिसी
  • एसबीआई समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी
  • एसबीआई ऋण बीमा पॉलिसी
  • एसबीआई खुदरा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी

 

एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस में क्या क्या कवर किया जाता है? – What is covered in SBI Health Insurance?

एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस में भी वो सभी इलाज के खर्चे कवर किए जाते है और अन्य किसी कंपनी के हेल्थ इंश्योरेंस में कवर किए जाते है। अगर आप उन चीजों के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो आपको आर्टिकल के इस सेक्शन को अंत तक पढ़ना चाहिए।

 

  • अगर आप अस्पताल में भर्ती होते है उसके अंदर आने वाला per day charge, नर्सिंग फीस, कंस्लेटेशन फीस इन सब का भुगतान एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा किया जाता है।

 

  • किसी भी प्रकार का इंजेक्शन, सर्जरी का खर्चा, ब्लड बैग, ऑक्सीजन सिलेंडर का खर्चा भी एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा उठाया जाता है।

 

  • हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले का खर्च और बाद का खर्च भी एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा उठाया जाता है साथ ही साथ आपके एंबुलेंस का खर्चा, फीस जांच का खर्च भी एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा उठाया जाता है।

यह भी पढ़े :

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस नवीनीकरण कैसे करें

सबसे सस्ता हेल्थ इंश्योरेंस कोनसा होता है

जल्द बनवाएं ABHA Card ईलाज के दौरान मिलेंगे ये 5 फायदे 

 

एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कैसे कैलकुलेट किया जाता है? – How is the premium for SBI health insurance calculated?

SBI Health Insurance
SBI Health Insurance

एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कितना होगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको साल भर में कितना पैसा कवर के रूप में प्रदान किया जा रहा है। आप एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस के ऑफिशियल साइट पर जाके भी अपना प्रीमियम अमाउंट कैलकुलेट कर सकते है। उसके लिए आपको राशि तय करनी होगी। अपनी उम्र सेलेक्ट करनी होगी, पॉलिसी की अवधि बतानी होगी। जिसके बाद आपके सामने आपका प्रीमियम अमाउंट दिखने लगेगा। इस प्रकार से आप एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कैलकुलेट कर सकते है।

 

एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस में क्या क्या चीजे कवर नहीं होती है? – What is not covered in SBI health insurance?

 

  • अगर आप कोई पॉलिसी लेते है और आप पहले से ही बीमार है और आपको उसी बीमारी के कारण किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना होता है और आप हॉस्पिटल में भर्ती होते है तो आपके इलाज का खर्च एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा नही उठाया जाता हैं।

 

  • अगर आपने कोई पॉलिसी ली है और उसके 30 दिन के अंदर आप हॉस्पिटल में भर्ती हो जाते है आपका खर्चा आपको ही उठाना होगा एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा यह खर्चा नहीं उठाया जायेगा।

 

  • पॉलिसी लेने के 1 साल के अंदर आपको आगे हर्निया के ऑपरेशन की जरूरत होती है उसका खर्चा आपको ही उठाना होगा।

 

  • पॉलिसी लेने के 2 साल के अंदर अगर आप मोतियाबिंद का ऑपरेशन, हिस्टेरेक्टॉमी का इलाज कराते है उसका खर्चा आपका ही होगा।

 

  • अगर आप पॉलिसी के 2 साल एक तुरंत बाद अगर कोई ट्रांसप्लांट सर्जरी कराते है तो ऐसी स्थिति में भी आपको खर्चा उठाना होगा। लेकिन अगर डॉक्टर कहता है कि यह इमरजेंसी केस है तो इंश्योरेंस कंपनी खर्चा उठाएगी।

 

  • अगर आपको किसी भी प्रकार का इन बॉर्न डिजीज है तो आपका कोई भी खर्च एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा नही उठाया जायेगा।

 

  • एचआईवी जैसे मामले में भी आपका खर्चा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा नही उठाया जाएगा।

 

  • अगर आप हॉस्पिटल में नशे या किसी ड्रग्स के सेवन के कारण भर्ती है तो उसका खर्चा आपको उठाना होगा। हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी आपका खर्चा नहीं उठाएगी।

 

No.1 बच्चों के लिए सबसे अच्छी पॉलिसी कौन सी है 

How to buy SBI health insurance? – एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस कैसे खरीदे?

Health Insurance Policy
Health Insurance Policy

अगर आप एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस को खरीदने का सोच रहे है लेकिन आपको मालूम नही है कि आप कैसे खरीद सकते है तो हम आपको नीचे कुछ तरीके बताएंगे जिसके द्वारा आप खरीद सकते है, 

 

  • पॉलिसी बाजार के द्वारा 

 

अगर आप एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस को खरीदना चाहते हैं तो आप पॉलिसी बाजार के साइट पर जाके एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी सर्च कर दे। जिसके बाद आपके सामने एसबीआई द्वारा लागू किए जा चुके हेल्थ इंश्योरेंस की लिस्ट आ जाएगी। अगर आप उसमे से किसी भी पॉलिसी को खरीदना चाहते है तो आपको उस पॉलिसी पर क्लिक करना होगा। उस पॉलिसी से जुड़े टर्म्स एंड कंडीशन को ठीक ढंग से पढ़ना होगा।

 

जिसके बाद आप पॉलिसी के पैसे को एक बार में प्रदान करना चाहते है तो वो भी कर सकते है साथ ही साथ महीने का प्रीमियम भी बना सकते है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है। जब आप एक किस्त के भी पैसे दे देते है तो आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर मेल आ जाता हैं और इस तरह आप पॉलिसी बाजार के द्वारा एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस खरीद पाने में सक्षम हो जाते है।

 

  • एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट द्वारा 

 

अगर आप पॉलिसी बाजार से हेल्थ इंश्योरेंस नही खरीदना चाहते है तो कोई बात नही आपके पास दूसरे विकल्प भी मौजूद है जिसके द्वारा आप एसबीआई का हेल्थ इंश्योरेंस प्राप्त कर सकते है। आप एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी एसबीआई का हेल्थ इंश्योरेंस अपने या अपने परिवार के लिए प्राप्त कर सकते है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको नीचे बताए गए तरीके को फॉलो करना होगा।

 

  • आपको एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

 

  • जिसके बाद आपको सर्विसेज के सेक्शन पर जाना होगा। वहा पर आपको इंश्योरेंस का विकल्प दिखाई देगा।

 

  • जब आप इंश्योरेंस के विकल्प पर क्लिक करते है तो उसके बाद आपके सामने एसबीआई का इंश्योरेंस पोर्टल खुल जाता है।

 

  • इंश्योरेंस पोर्टल में आपको हेल्थ इंश्योरेंस के विकल्प को चुनना होगा।

 

  • जिसके बाद आपको कई सारे पॉलिसी के विकल्प नज़र आयेंगे। साथ ही साथ आपको उन पॉलिसी के बारे में डिटेल्स से जानकारी भी दी होगी।

 

  • आपको अपनी जरूरत के अनुसार अपने या अपने परिवार के पॉलिसी को चुनना होगा और उस पॉलिसी से जुड़े टर्म्स एंड कंडीशन को पढ़ना होगा।

 

  • जब आप टर्म्स एंड कंडीशन को ठीक ढंग से पढ़ लेते है तो उसके बाद आपको पॉलिसी के पेमेंट के सर्वर पर जाना होगा।

 

  • जहा के लिए पहले आपको आपको एसबीआई के इंश्योरेंस पोर्टल पर अपने आप को रजिस्टर करना होगा। जिसके द्वारा आपका एक अकाउंट बनाया जाएगा।

 

  • अकाउंट बनाने के बाद आपको वापिस पेमेंट पोर्टल पर आना होगा। जहा पर आपको यह सेलेक्ट करना होगा कि आप पॉलिसी के अमाउंट को एक ही पेमेंट में भरना चाहते है या फिर 3, 6,9 या 12 महीने के किस्त में। आप अपने बजट के अनुसार यह फैसला लेकर पेमेंट कर सकते है।

 

  • जब आप पेमेंट कर देते है तो उसके बाद आपको आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर एक मेल भेजा जाता है। जिसमे आपके पॉलिसी से जुड़ी भी सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाता है। साथ ही साथ आपको यह भी बताया जाता है कि 15 वर्किंग डे के अंदर आपको आपका इंश्योरेंस कार्ड भी प्रदान कर दिया जाएगा।

 

  • एसबीआई ब्रांच में जाकर 

 

अगर आप ऑनलाइन स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने में अच्छा महसूस नहीं करते है तो आप अपने नजदीकी एसबीआई के ब्रांच में जाकर भी वहा के जन सेवा केंद्र में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी प्राप्त करने की बात कर सकते है। जिसके बाद वो आपका एप्लीकेशन खुद से ही आगे बढ़ा देंगे। आपको केवल अपने साथ एक आइडेंटिटी प्रूफ ले जाने की जरूरत होती है। इस तरह से आप एसबीआई के बैंक के ब्रांच में जाकर भी हेल्थ इंश्योरेंस खरीद सकते है।

 

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस और उससे संबंधित विषय के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ शेयर कर सकते है वही अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

 

Leave a Comment