हेल्थ इन्शुरन्स क्या है, लाभ, प्रकार और आवश्यकता | Health Insurance in Hindi

Health Insurance : आज के समय में अच्छा इलाज कराना काफी कठिन हो गया है। अगर आपकी तबीयत अचानक से खराब हो गई है तो आप अधिक से अधिक पैसे खर्च करने के कमर कस लीजिए। क्योंकि अगर आपको अच्छा इलाज कराना है तो वो तो आपको प्राइवेट हॉस्पिटल में भी प्राप्त हो पाएगा। जिसका खर्च काफी अधिक होता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए इंश्योरेंस कंपनी ने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को लोगो के लिए चालू किया। अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए तो चलिए शुरू करते हैं।

Health insurance

हेल्थ इंश्योरेंस क्या है ? What Is Health Insurance In Hindi

हेल्थ इंश्योरेंस एक प्रकार का इंश्योरेंस है जो आपके हेल्थ से जुड़ी चीजों को कवर करता हैं। जो आपके हॉस्पिटल के खर्चे को कवर करता है। साथ ही साथ आपको फ्यूचर में होने वाले हेल्थ के ऊपर खर्चे को भी नियंत्रित करता है। आज के समय में हर किसी के साथ हेल्थ इंश्योरेंस का होना जरूरी है क्योंकि आज के समय हम लोगो का लाइफस्टाइल इतना खराब हो गया है कि आपको मालूम भी नही चल पाता है और हम किसी गंभीर बीमारी के चपेट में आ जाते है।

 

अगर उस समय आपका स्वास्थ् बीमा का हो तो आप आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो जाते है। इसी अवस्था से आपको बचाने के लिए ही हेल्थ इंश्योरेंस लेना जरूरी बन गया है।

 

हेल्थ इंश्योरेंस के लाभ – Health Insurance Benefits

 

हेल्थ इंश्योरेंस के कई लाभ है जिसके बारे में हमने नीचे बताने का प्रयास किया है।

  • इलाज के खर्च के खिलाफ कवरेज

 

हैल्थ इंश्योरेंस का मुख्य उद्देश्य आपके पैसे या आर्थिक इ स्थितिपर बिना किसी प्रकार का बोझ डाले बिना आपको अच्छा इलाज प्राप्त करवाना होता है। हेल्थ इंश्योरेंस में आपको इन हॉस्पिटल एक्सपेंसिस के खिलाफ कवरेज प्रदान किया जाता है। इन हेल्थ इंश्योरेंस में अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, डे केयर एक्सपेंसिज और एम्बुलेंस का किराया तक शामिल किया जाता हैं। इसलिए अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस ले लेते है तो आपको हॉस्पिटल के खर्चे की चिंता नही करनी होती है।

 

  • गंभीर बीमारियों के खिलाफ कवरेज

 

जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती रहती है आपके बीमार होने की संभावना भी काफी बढ़ने लगती हैं। जो मुख्य तौर कर गंभीर बीमारी ही होती है। अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस प्राप्त करते है तो उससे आपको crticial बीमारी होने के बावजूद आपको हेल्थ इंश्योरेंस का कवरेज प्रदान किया जाता है। इस प्रकार के कवरेज के जोड़ने के लिए आपको थोड़ा अधिक प्रीमियम देना होता है लेकिन अगर जीवन भर की सोची जाए तो यह तब भी लाभकारी साबित होता है।

 

यह भी पढ़े :

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस नवीनीकरण कैसे करें

सबसे सस्ता हेल्थ इंश्योरेंस कौन सा होता है

एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस में क्या-क्या कवर किया जाता है

 

  • कैशलेस लाभ

 

आज के समय मुख्यत सभी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी इस लाभ को प्रदान करते है। इस कैशलैस लाभ का यह फायदा होता है कि आपको एक भी रुपए हॉस्पिटल को अपने जेब से देने की जरूरत नही होती है आपको केवल अपने मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती करवाना होता है उसके बाद आपको खर्चे की कोई भी चिंता करने की जरुरत नही है क्योंकि पैसे का सारा लेन देन बीमा कंपनी और हॉस्पिटल के बीच में होता है।

 

  • टैक्स बेनिफिट

 

अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस खरीद लेते है तो आपको अपनी कमाई में इस खर्च के लिए टैक्स देने की कोई जरूरत नही होती है। यह भारत के संविधान के 80 D rule के हिसाब से माना गया है।

 

हेल्थ इंश्योरेंस के प्रकार – Types Of Health Insurance 

HEALTH INSURANCE

हेल्थ इंश्योरेंस भी कई प्रकार के होते है जिसके बारे में हमने नीचे बताया हुआ है,

 

  • पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस

 

अगर आप अपने लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते है तो इसे पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस कहते है। यह हेल्थ इंश्योरेंस लेना अन्य हेल्थ इंश्योरेंस को प्राप्त करने से काफी सस्ता और लाभकारी साबित होता है। अगर आप बाद में किसी गंभीर बीमारी के चपेट में आ गए तो पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस आपको उसके खिलाफ काफी अच्छे पैसे का हेल्थ कवर प्रदान करता है।

 

  • फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस

 

फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस में आप परिवार के लोगो के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते है। अगर आप पूरी फैमिली का हेल्थ इंश्योरेंस लेते है तो यह आपको छोटी छोटी बीमारी के समय फायदा प्रदान कर सकती है वही अगर आपके परिवार में कोई गंभीर बीमारी से ग्रस्त है तो उस कंडीशन में यह हेल्थ इंश्योरेंस आपके अधिक काम नही आ पाएगा। 

 

  • टर्म लाइफ कम हेल्थ इंश्योरेंस

 

उस प्रकार के हेल्थ इंश्योरेंस होता यह है कि अगर आप 20 साल के है और आपने एक टर्म लाइफ कम हेल्थ इंश्योरेंस करवाया है और आपको मौत हो गई है। तो हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम जो आपने पहले महीने से अंत तक दिया था वो सभी पैसा आपके नॉमिनी को प्राप्त हो जाएगा। इस फैसिलिटी को आप पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस के साथ भी जोड़ सकते है।

 

हेल्थ इंश्योरेंस की जरूरत ही क्यों होती है?

हेल्थ इंश्योरेंस लेना बेहद जरूरी है यह तो आपको आर्टिकल को अब तक पढ़ कर ही समझ आ गया होगा। अगर आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को खतरे में नही डालना चाहते है तो आपको हेल्थ इंश्योरेंस ले लेना चाहिए। हेल्थ इंश्योरेंस आपको और आपके परिवार को गंभीर हालत में अच्छे इलाज की सुविधा प्रदान करता है।

 

साथ ही साथ हेल्थ इंश्योरेंस आपको टर्म लाइफ इंश्योरेंस जैसी सुविधा भी प्रदान करता है जो आपके परिवार को आपके जाने के बाद भी सिक्योरिटी देता है। अगर आपने अभी तक हेल्थ इंश्योरेंस नही लिया है तो आपको हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहिए यह आपको और आपके परिवार को एक सेंस ऑफ सिक्योरिटी प्रदान करता है।

 

हैल्थ इंश्योरेंस खरीदने के क्या क्या चाहिए होता है ?

हैल्थ इंश्योरेंस को प्राप्त करने के लिए आपको नीचे बताए दस्तावेज की जरूरत होती है,

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय सर्टिफिकेट
  • आयु का सर्टिफिकेट
  • बैंक अकाउंट नम्बर
  • मोबाइल फोन

 

अगर आपके यह सभी चीजे है तो आप किसी भी कंपनी का हेल्थ इंश्योरेंस खरीद सकते है।

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको हेल्थ इंश्योरेंस और उससे संबंधित विषय के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा । अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ शेयर कर सकते है वही अगर आपके मन मे किसी भी प्रकार का कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Comment