Skin Care Tips : चेहरे पर गुलाबी निखार लाने के लिए घर पर ही बनाये ख़ास फेशियल, पार्लर का बचेगा खर्चा

चेहरे पर गुलाबी निखार हर कोई चाहता हैं। लेकिन काफी सारे कारणों से गुलाबी निखार बरकरार नही रहता हैं। आपमें से काफी लोग चेहरे पर गुलाबी निखार लाने के लिए पार्लर आदि में जाते होगे। और फेशियल आदि करवाते होगे। लेकिन पार्लर का खर्चा हर बार हमे महंगा पड़ सकता हैं। इसके अलावा बाहर के केमिकल युक्त प्रोडक्ट से फेशियल करने से चेहरे की रंगत सही होनी की जगह खराब हो जाती हैं।

लेकिन आप घर पर ही शानदार फेशियल कर सकते हैं। इससे आपका पार्लर का खर्चा भी बचेगा और आप केमिकल युक्त प्रोडक्ट से भी बचे रहेगे। तो आइये जानते है घर पर ही फेशियल बनाने और अप्लाई करने का तरीका।

घर पर पार्लर जैसा फेशियल करे

20240206 085428

घर पर ही पार्लर जैसे फेशियल करने का तरीका हमने नीचे बताया हैं। जिसको स्टेप बाय स्टेप फ़ॉलो करे। 

टमाटर और कच्चा दूध ले

सबसे पहले आपको एक टमाटर का गुदा निकालकर उसमे थोडा कच्चा दूध मिलाकर अपने चेहरे पर कॉटन पैड की मदद से अप्लाई करना हैं। इससे टैनिग की समस्या जड़ से खत्म हो जाती हैं।

Read Also: झुर्रियों से हैं परेशान ?सोने से पहले लगाएं ये जादुई क्रीम, सुबह उठते ही देखें कमाल

 स्क्रबिंग करे

अब दुसरे स्टेप में आपको एक टमाटर काट लेना हैं। और उस पर थोड़ी सी चीनी और कॉफ़ी पाउडर डाल देना हैं। अब इससे आपके चेहरे पर 5 मिनट तक हल्के हाथो से स्क्रब्रिंग करनी हैं। इससे चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे हट जाते हैं। और आपको डेड स्किन ठीक होती हैं।

चेहरे पर फेसपैक लगाये

अब आपको टमाटर का फेसपैक बनाना हैं। बनाने का तरीका कुछ इसप्रकार है।

  • दो बड़े चम्मच टमाटर की प्यूरी
  • एक चम्मच बेसन
  • दो चम्मच दही
  • आधा चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच हल्दी

इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर अपने फेस पर अप्लाई करे। 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दे। अब चेहरे को ठंडे पानी से धो ले। इस स्टेप से आपका चेहरे हाइड्रेट होता हैं। इससे आपको ग्लो मिलता हैं।

Read Also: डार्क सर्कल को कहे हमेंशा के लिये बाय! बाय! इन Dark Circles Cream के रेगुलर यूज से

चेहरे पर फेस मास्क लगाये

अब एक टमाटर को गोलाई में काट कर उस पर थोडी सी हल्दी डाले। अब इस स्लाइस से अपने चेहरे की 10 मिनट तक मसाज करे। इसके बाद चेहरे को धो ले। 

मॉइश्चराइजर लगाये

अब लास्ट में आपको  मॉइश्चराइजर  करना हैं, इसके लिए आपको टमाटर की स्लाइस पर एलोवेरा जेल लेना हैं। और 10 मिनट तक मसाज करनी हैं। और चेहरे को धो लेना हैं।

तो यह पांच स्टेप करने से आपका चेहरा गुलाबी होगा। आपके फेस पर ग्लो आएगा। आपको पार्लर जैसे ग्लो और निखार घर पर ही मिल जायेगा।

Leave a Comment