Iron और Folic Acid के कमी के लक्षण

Iron और Folic Acid दोनों ही हमारे शरीर के ग्रोथ और हेल्थी रखने के लिए काफी जरूरी पोषण तत्व माने जाते है। इन दोनो की कमी हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियों का कारण भी बन सकती है। Iron की बात करे तो यह हमारे शरीर में haemoglobin के फॉर्मेशन में सहायता करता है। Haemoglobin के फंक्शन की बात करे तो यह आपके ब्लड में मौजूद ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाने में सहायता करता है। वही अगर Folic Acid की बात करे तो यह Vitamin B बनने के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है।

Iron Aur folic Acid ki Kami Ke Lakshan

आप ऐसे iron और Folic Acid की कमी को डाइट से पूरा कर सकते है। लेकिन जब तक आपको मालूम ही नहीं होगा कि आपको Iron और Folic Acid की कमी है तो आप कैसे उसकी पूर्ति कर पाएंगे? इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको Iron और Folic Acid के कमी के लक्षण के बारे में बताने का प्रयास करेंगे।

Iron और Folic Acid की कमी से क्या समस्या हो सकती है?

word image 22570 1

हमने आपको ऊपर भी बताया कि दोनो ही तत्व आपके शरीर के ग्रोथ और हमें हेल्थी रखने के लिए जरूरी है। अगर इनमे से किसी भी तत्व की कमी हमारे शरीर में होती है तो हम बीमार पड़ सकते है।

Read Also: Hair Care: बालों को घुटनो तक करना चाहते है लंबा, तो प्याज के रस में मिलाकर लगाएं ये चीजें

अधिकांश महिला के शरीर में iron की कमी होती है। जिसके कारण उन्हें anaemia की भी बीमारी होती है। जो किसी भी महिला के लिए अगर लंबे समय तक बना हुआ है तो उनके लिए काफी खतरनाक बन सकता है।

वही Folic Acid की कमी से आपको विटामिन बी की कमी हो जाती है। जिसके बाद जब तक आपके शरीर में विटामिन बी का लेबल सही नही होगा। किसी भी महिला के लिए प्रेगनेंट होने की अंकांशा पूरी नहीं हो सकती है।

Iron की कमी के लक्षण क्या है?

आपके शरीर में अगर आयरन की कमी है तो आपको नीचे बताए गए कुछ लक्षण दिख सकते है जैसे ,

  • थकान और कमजोरी
  • खांसी और सांस लेने में परेशानी
  • खुजली
  • नींद की कमी
  • पीली त्वचा और चिपचिपापन
  • शरीर में जल्दी थकान महसूस होना
  • अत्यधिक ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई

Read Also: लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

Folic Acid की कमी के लक्षण क्या होते है?

अगर आपको Folic Acid की कमी होती है तो आपको नीचे बताए गए कुछ लक्षण देखने को मिल सकते है जैसे,

  • बालों के झड़ने की समस्या
  • चिड़चिड़ापन और भूख की कमी
  • जीभ और मुँह में छाले होना
  • पीले नाखून
  • पेट में अपच
  • पाचन संबंधी समस्या
  • शारीरिक कमजोरी
  • थकान का महसूस होना
  • आँखों का कमजोर होना

Read Also: रतौंधी किस विटामिन की कमी से होती है? – which vitamin causes night blindness?

आयरन की कमी में क्या खाना चाहिए?

आपके शरीर में अगर आयरन की कमी है तो आपको नीचे बताए गए चीजों का सेवन करना चाहिए।

  • चुकंदर

आपने लोगो के मुंह से सुना होगा कि अगर आपको शरीर में खून की कमी ( haemoglobin की कमी) है तो आपको चुकंदर खाना चाहिए। चुकंदर खाने से आपको iron प्राप्त होता है। जिससे आपके शरीर में खून की कमी की पूर्ति हो जाती है।

  • अनार

अनार से न केवल आपको iron प्राप्त होता है। उसके साथ साथ आपको magnesium, Calcium और विटामिन सी भी प्राप्त होता है। इसी कारण से आपको अनार का सेवन भी करना चाहिए। यह आपके शरीर में काफी सारे पोष्टिक तत्व की कमी को पूरा कर देता है।

  • पालक

आपको अगर फल खाना पसंद नही है तो आप पालक का साग खाकर भी शरीर में iron की कमी को पूरा कर सकता है। पालक में iron काफी अधिक मात्रा में प्राप्त होता है। इसी कारण से आप पालक का सेवन भी कर सकते है।

  • केला

आप अगर केले को चुकंदर या आंवले के रस के पीते है तो यह आपके शरीर में haemoglobin की मात्रा को बड़ा सकते है। इसी कारण से आपके शरीर में iron की कमी है तो आप केले का सेवन कर सकते है।

फोलिक एसिड की कमी के लिए क्या खाना चाहिए?

अगर आपके शरीर में Folic Acid की कमी है तो आपको अपने डाइट में कुछ चीजों को जोड़ना होगा। जो आपके शरीर में Folic Acid की कमी की पूर्ति कर सकते है।

  • अंडा

अंडे को भी Folic Acid का source माना जाता है। अंडे से न केवल आपको Folic Acid बल्कि protein, calcium, iron, magnesium और zinc भी प्राप्त होता है। इसी कारण से आपको अंडे को भी अपनी डाइट में जरूर जोड़ना चाहिए।

  • राजमा

राजमा न केवल स्वादिष्ट होता हैं। राजमा खाने के कई हेल्थ गुण भी है। राजमा से आपको Folic Acid, Calcium, Fibres, Protein जैसे जरूरी पोष्टिक तत्व भी प्राप्त होते हैं। इसी कारण से आपको 15 दिन में 1 बार कम से कम राजमा का सेवन करना चाहिए।

  • टमाटर

आपके जानकारी के लिए बता दे कि टमाटर का सेवन करके भी आप Folic Acid की कमी को शरीर से दूर कर सकते है। इसी कारण से गर्भवती महिलाएं को डॉक्टर टमाटर खाने का सुझाव देते है।

  • सूजी

सूजी केवल खाने में ही अच्छी नहीं होती है। इसके कुछ पोष्टिक गुण भी होते है। अगर आप सूजी का सेवन करते है तो यह आपके शरीर में Folic Acid की कमी को दूर करने के साथ साथ खून की कमी को भी दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

  • साबुत अनाज

अगर आप साबुत अनाज का सेवन करते है तो यह शरीर में आसानी से Folic Acid की कमी को पूरा कर सकता है। साबुत अनाज में Folic Acid का तत्व काफी मौजूद होता है। जिससे वो आपके शरीर में इसकी कमी को पूरा कर सकते है। साथ ही में आपके शरीर के digestive system को बेहतर कर पाने में सक्षम माने जाते है।

  • बादाम

आप अगर अपने डाइट में बादाम को जोड़ लेते है तो यह आपके शरीर में folic acid की कमी को दूर कर सकता है। बादाम से न केवल आपको Folic Acid बल्कि Folate, Calcium, Iron और Zinc जैसे पोषण तत्व भी प्राप्त होते है।

Read Also: 9e5 Health Drink (9e5 स्वास्थ्य पेय ) के फायदे और नुकसान | 9e5 Health Drink In Hindi

F.A.Q. iron aur folic acid ki kami ke lakshan

word image 22570 2

फोलिक एसिड की कमी से कौन सा रोग हो सकता है?

आपके शरीर में अगर फोलिक एसिड की कमी होती है तो उसे आपको anaemia की बीमारी हो सकती है। Anaemia में आपके ब्लड के अंदर का haemoglobin level कम हो जाता है।

क्या खाने से फोलिक एसिड बढ़ जाता हैं?

आप अगर रोजाना अंडा खाते है तो आपके शरीर में folic acid बढ़ जाता है।

फोलिक एसिड की गोली कब खानी चाहिए?

जब तक आपको डॉक्टर नहीं कहते है कि आपको Folic Acid की गोली खानी चाहिए। तब तक आपको इस गोली को खाने के बारे में सोचना भी नही चाहिए।

आयरन की कमी क्यों होती है?

जब तक आपको डॉक्टर नहीं कहते है कि आपको Folic Acid की गोली खानी चाहिए। तब तक आपको इस गोली को खाने के बारे में सोचना भी नही चाहिए।

आयरन की कमी क्यों होती है?

जब आप आयरन रहित डाइट का सेवन लंबे समय तक करते रहते है तो ऐसी स्थिति में आयरन की कमी हो जाती है।

आयरन की गोली से खून बढ़ता है क्या?

जी हां, आयरन की गोली खाने से खून बढ़ता है। लेकिन जब तक डॉक्टर आपको कंसल्ट न करे आप आयरन की गोली नही खानी चाहिए।

Leave a Comment