इन तरीकों से करें चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल | How to Use Coffee On Face in Hindi 

How to Use Coffee On Face : आप सुबह कॉफी पीना पसंद करते है। अगर हां, तो आज हम आपसे एक सवाल पूछते है आप सुबह कॉफी पीना क्यों इतना पसंद करते है? तो आधे से अधिक लोगो का जवाब कुछ इस ही प्रकार होगा कि हमे कॉफी पीने के बाद फ्रेश फील होता है। हमसे अधिकांश लोग कॉफी को इसी कारण से पीते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि काफी आपके चेहरे के लिए भी सहायक हो सकती है।

How to Use Coffee On Face
How to Use Coffee On Face

अगर आप भी जानना चाहते है कि ऐसा कैसे संभव है? तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से चेहरे पर कॉफी के इस्तेमाल  (how to use coffee on face) करने के तरीके और चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।

Read Also : पिगमेंटेशन के लिये कॉफ़ी फेस पैक 

चेहरे पर कॉफी को इस्तेमाल कैसे करे? – how to use coffee on face in hindi

आप चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल कई तरीके से कर सकते है, 

  • आई मास्क बनाएं – How to Use Coffee On Face For Eye Mask

आपके चेहरे को ठंडक देने और आपके चेहरे पर मौजूद सूजन को कम करने के लिए आप कॉफी की मदद से आई मास्क बना सकते है। इस आई मास्क बना कर आप अपने पफी आईज की समस्या भी दूर कर सकते है।

Read Also : आलू का फेस पैक कैसे बनाये

आपको कॉफी से बने आई मास्क बनाने के लिए एक कटोरे में ऑलिव ऑयल और कॉफी लेना होगा। जिसके बाद आपको उनको अच्छे से मिलाना होगा। इस तरह से एक थिक पेस्ट बन कर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद आपको अपने आंखो के नीचे इस पेस्ट को लगाना होगा।

10 मिनट इस पेस्ट को ऐसे ही छोड़ कर इसे साफ कर ले। यह आपके आंखो के नीचे मौजूद डार्क सर्कल और पफी आईज की समस्या को दूर करने में काफी सहायक होता है।

Read Also :पिम्पल के लिये फेस पैक घर पे कैसे बनाये 

  • फेस स्क्रब बनाएं – How to Use Coffee On Face For Scrub 

20230325 162317

अगर आपको अपने चेहरे पर से मुंहासे की समस्या को खत्म करना है तो आप कॉफी से बने फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते है। यह फेस स्क्रब आपके चेहरे पर मौजूद डेड सेल्स को भी रिमूव करने में काफी सहायक होता है। 

आपको कॉफी फेस स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में दो चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच ऑलिव ऑयल लेना होगा। अब उन दोनो चीज को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट का रूप देना होगा। उसके बाद आपको इस फेस स्क्रब को अपने चेहरे और गर्दन के एरिया में लगाना होगा।

जिसके बाद आपको हल्के हाथों से चेहरे को मसाज करना होगा। अंत में आपको 10 मिनट तक के लिए इसे ऐसे ही छोड़ देना होगा। अंत में आपको गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करना होगा।

Read Also : 5 मिनट मे डार्क सर्कल को दुर करने का जबरजस्त उपाय लगाते ही दिखेगा असर 

  • कॉफी फेस मास्क – How to Use Coffee Face Mask

आप कॉफी का इस्तेमाल करके फेसमास्क (How to Use Coffee On Face)  भी बना सकते है। यह कॉफी फेस मास्क पहन कर आप आपके स्किन को ड्राई होने से बचा सकते है। अगर आपको कॉफी से बना हुआ फेस मास्क बनाना है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा और इस्तेमाल करना होगा।

आपको एक बाउल लेना होगा। उसमे दो चम्मच कॉफी पाउडर और 2 चम्मच एलोवेरा जेल भी मिलाना होगा। उसके बाद आपको दोनो को अच्छे से मिक्स कर लेना होगा। जिसके बाद आपको उसे अपने चेहरे पर लगा लेना होगा। आपको कम से कम 10 मिनट तक उसे ऐसे ही खाली छोड़ देना होगा। अंत में आपको ठंडे पानी से मुंह धोना होगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए किसी भी उपचार, तरीकों और उपाय को लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए लिखा गया है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करे और अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। Sakhihealth इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी या दावा नहीं करता है।

Leave a Comment