दुनिया की ये पांच फिश मानी जाती हैं सबसे हेल्दी | Healthiest Fish Of The World in Hindi 

Healthiest Fish Of The World in Hindi : हम भारतीय लोग तो आम तौर vegetarian ही होते है। लेकिन हमारा भारत देश भी विविधताओं का देश है। हमारे देश के कुछ भाग ऐसे है जहा पर मछली का इस्तेमाल खाने के लिए काफी अधिक किया जाता है। अगर आप बिहार राज्य और बंगाल राज्य या फिर साउथ की तरह केरल के राज्य की बात करे तो वहा के लोग अधिकतर तौर पर मछली का सेवन करते है।

Healthiest Fish Of The World in Hindi
Healthiest Fish Of The World in Hindi

 

मछली का सेवन करने वैसे हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। मछली आपके शरीर के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स हो सकता है। मछली से आपको कई प्रकार के तत्व प्राप्त होते है। अगर आप भी जानना चाहते है कि दुनिया में सबसे हेल्दी मछली (Healthiest Fish Of The World in Hindi) कौन सी है? अगर आप भी इन विषय के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए तो चलिए शुरू करते है।

 

ये भी पढ़े : विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग 

 

फिश से आपको क्या प्राप्त होता है?

ऐसे देखा जाए तो आपको फिश से ओमेगा -3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन डी और बी 2 आदि पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यह कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, आयोडीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे न्यूट्रिएंट प्राप्त होते है। जो आपके शरीर के लिए फिश को सबसे हेल्थी सोर्स को न्यूट्रिएंट मानता है।

 

दुनिया की पांच सबसे हेल्दी फिश – Healthiest Fish Of The World in Hindi 

Healthiest Fish Of The World in Hindi
Healthiest Fish Of The World in Hindi

अगर आप जानना चाहते है कि दुनिया की 5 सबसे हेल्दी फिश (Healthiest Fish Of The World in Hindi) कौन सी है तो आपको इस आर्टिकल का यह सेक्शन अंत तक पढ़ना चाहिए।

 

ये भी पढ़े : क्या विटामिन डी कोरोना की गंभीरता को कम कर सकता है?

 

  • अल्बाकोर टूना

आम तौर पर देखा जाता है कि टूना में पारा काफी अधिक पाया जाता है। लेकिन जब हम बात अल्बाकोर टूना की करे तो यह एक व्हाइट टूना का प्रकार होता है। अल्बाकोर टूना में  ओमेगा-3 काफी अधिक संख्या में पाया जाता है। इस अल्बाकोर टूना में काफी कम पारा मौजूद होता है जिसके चलते अल्बाकोर टूना को दुनिया का सबसे हेल्दी फिश माना जाता है।

 

  • सॉल्मन

इस सॉल्मन फिश को काफी वर्सेटाइल फिश माना जाता है। इस सॉल्मन फिश को ओमेगा 3 फैटी एसिड्स का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। आपको तो इस बात की जानकारी तो होगी कि omega 3 फैटी एसिड को आप खुद अपने शरीर से नही बना सकते हैं। अगर आपको omega 3 फैटी एसिड प्राप्त करना है तो आपको इसे अपने डाइट के द्वारा ही प्राप्त करना होगा।

 

ये भी पढ़े : विटामिन E के फायदे और नुकसान

सॉल्मन फिश में न केवल फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है साथ ही साथ सॉल्मन फिश में प्रोटीन की मात्रा भी काफी होती है। सॉल्मन फिश की भी बात की तो इसमें वाइल्ड सॉल्मन फिश को सबसे अच्छा माना जाता है। इसके पीछे का भी वजह यह है कि सॉल्मन फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है।

 

  • मैकेरल

यह मैकेरल एक ऐसी फिश का प्रकार है जिसमे हेल्दी फैट्स, वसा, प्रोटीन और सेलेनियम की मात्रा परिपूर्ण होती है। इस मैकेरल फिश को आपके इम्यून सिस्टम और थायराइड के प्रॉपर फंक्शन के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। लेकिन आपको इस मैकेरल फिश को एक नियंत्रण मात्रा में भी सेवन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मैकेरल फिश में नाइट्रेट कंटेंट काफी अधिक मौजूद रहता है। अगर आप इस मैकेरल फिश का अधिक सेवन करते है तो यह आपके बॉडी के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

 

ये भी पढ़े : ग्लोइंग स्किन के लिये बेस्ट विटामिन 

 

  • कॉड

इस कॉड फिश को एक सबसे हेल्दी व्हाइट फिश (Healthiest Fish Of The World in Hindi)

माना जाता  है। कॉड फिश में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक मौजूद रहती है। इस कॉड फिश की एक मुख्य विशेषता यह है कि इसमें फैट काफी कम मौजूद रहता है। कॉड फिश को विटामीन b 12 का भी एक अच्छा सोर्स माना जाता है। जिसकी वजह से जब आप इस फिश का सेवन करते है तो आपको एनर्जेटिक फील होता है। यह कॉड फिश आपके नर्वस सिस्टम के भी प्रॉपर फंक्शन करने के लिए लाभकारी साबित होता है।

 

  • ट्राउट

इस ट्राउट फिश की बात करे तो यह sea water में नही बल्कि फ्रेश वाटर में पाया जाता है। यह ट्राउट फिश भी कॉड फिश की तरह विटामिन बी12 का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इस ट्राउट फिश की विशेषता यह है कि इस फिश को खाने से आपको विटामिन डी भी प्राप्त होता है। 

 

इस तरह यह 5 फिश दुनिया की सबसे हेल्दी फिश (Healthiest Fish Of The World in Hindi) में शामिल है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

 

 

 

Leave a Comment