Diwali 2023: रंगोली बनाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Diwali 2023 : हिंदू धर्म में आँगन या द्वार पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है और इसे घर की सुख समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। दीपावली के मौके पर इसका महत्त्व और भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि दशहरे से लेकर दीपावली तक हर दिन घरों में द्वार पर रंगोली सजाई जाती है, लेकिन इसका महत्त्व सिर्फ सजाने तक सिमित नहीं है बल्कि धार्मिक स्तर पर और वैज्ञानिक स्तर पर भी है।

सेहत के लिये रंगोली बनाने के फायदे

Diwali 2023

रंगोली बनाने से मस्तिष्क होता है ऊर्जावान

रंगोली बनाने का पहला बड़ा फायदा तो ये है कि आप इसे बनाते समय बेहद सकारात्मक महसूस करते हैं। इससे आपके मन मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रंगोली बनाते समय आप की उँगली और अंगूठा मिलकर ज्ञानमुद्रा बनाते हैं, जो आपके मस्तिष्क को ऊर्जावान और सक्रिय बनाने के साथ साथ बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

Read Also: Health Insurance Kya Hai : हेल्थ इंश्योरेंस कौन कौन सी बीमारी के लिये किया जा सकता है?

रंगोली हाई ब्लड प्रेशर से बचाती है

ऐक्युप्रेशर के लिहाज से भी यह मुद्रा आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद प्रभावी है। यह आपको हाई ब्लड प्रेशर से बचाती है और मानसिक व आत्मिक तौर पर शांति प्रदान करती है। रंगों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को विज्ञान और विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों ने माना है।

रंगोली मानसिक और शारीरिक रोगो के लिये है वरदान

जब आप रंगों के संपर्क में आते हैं तो इन से उत्साहित ऊर्जा आप पर प्रभाव डालती हैं, जिससे कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याओं का इलाज संभव है।

रंगोली से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है

विभिन्न रंगों और फूलों से बनाई गई रंगोली आपके घर और आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिससे मन प्रसन्न और वातावरण बेहद सकारात्मक होता है। इसका असर भी आपकी सेहत पर पड़ता है।

Leave a Comment