पेट के निचले हिस्से में सूजन कौन सी बीमारियों के संकेत हैं, और जानिए इसका इलाज?

Bloated Stomach Treatment : पेट के किसी भी हिस्से में सूजन हो सकता है। वो सूजन किसी बड़े कारण या किसी छोटे से कारण से भी हो सकता है। आज हम बात करेंगे पेट के निचले हिस्से के सूजन के बारे में जिसे हम अनदेखा नहीं कर सकते है। यह सूजन महिला या पुरुष किसी को भी हो सकता है। यदि आपको भी पेट के निचले हिस्से में सूजन हो रही हो तो उसे डॉक्टर से जरूर दिखाए। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पेट के निचले हिस्से में सूजन कौन सी बीमारियों के संकेत हैं, और जानिए इसका इलाज? पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

पेट के निचले हिस्से में सूजन के क्या कारण होते है?

Bloated Stomach Treatment
Bloated Stomach Treatment

आजकल के रहन सहन और खान पान के वजह से भी लोगों के पेट में दर्द और सूजन हो सकती है। लेकिन सूजन कैसे भी हो उसे हम नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं। क्योंकि ये किसी छोटी बीमारी से लेके किसी बड़े बीमारियों के भी लक्षण हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते कुछ ऐसी बीमारी जिसके कारण पेट के निचले हिस्से में सूजन और दर्द होते हैं।

Read Also: स्पर्म टेस्ट क्या है, जाने इसकी कॉस्ट और इसका टेस्ट कहां कराएं?

सूजन कौन सा बीमारी है?

गैस्ट्रोएंट्राइटिस

यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें लोगों के पेट में इंफेक्शन या पेट में फ्लू हो जाता है। यह बीमारी जठरशोथ के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में छोटी और बड़ी आतों में सूजन, पेट में दर्द और जलन आदि होने लगती है।

पथरी

आजकल के आम बीमारियों में ये पथरी भी आने लगी है। यह तब होता है जब हमारे शरीर के वेस्ट कैल्शियम हमारे शरीर में ही पथरी का रूप लेने लगते हैं। पथरी के कारण लोगों को पेट में दर्द और सूजन दोनों ही होता है। अगर स्टोन का साइज छोटा होता है तो उसे यूरीन द्वारा हटाया जा सकता है। लेकिन अगर साइज बड़ा होता है तो फिर सर्जरी से ही स्टोन हटाया जा सकता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन एक आम बिमारी है। यह पुरुष या महिला दोनों को ही हो जाती है। यह तब होता है जब आपके यूरिन या जहाँ से वह पास होती है। उस नली में बैक्टिरियल इन्फेक्शन हो जाता है। इसके लक्षण होते हैं आपको बार बार यूरिन आता है, यूरिन पास करने के समय दर्द, जलन होता है। साथ ही इस बिमारी के कारण पेट के निचले हिस्से में सूजन और दर्द दोनों ही होता है।

पेट के कैंसर

पेट में कैंसर एक गंभीर बिमारी है। यदि किसी के पेट में कैंसर हो जाता है तो उसे हम कोलोन कैंसर भी कहते हैं। कैंसर वाले पेशेंट को उठने बैठने में दिक्कत और मांस का एक अलग हिस्सा है महसूस होने लगता है। इसमें पेट में सूजन और दर्द दोनों ही होता है। ऐसी बिमारी को जल्द से जल्द डॉक्टरों को जांच कर उसका इलाज करवा लेना चाहिए।

हर्निया

पेट के निचले हिस्से में सूजन और दर्द दोनों होने का एक बड़ा कारण हर्निया भी होता है। हर्निया के कारण अंडकोष में भी दर्द होता है। इसलिए आप इस बीमारी को नजर अंदाज न करें।

Read Also: लिवर इन्फेक्शन का इलाज और जानिए इसके लिए बेस्ट हॉस्पिटल्स| 12 Best Liver Hospital In India in Hindi

कुछ अन्य कारण

  • आपके पेट में अधिक गैस बनने के कारण ही पेट में सूजन हो सकती है।
  • ज़्यादा अधिक बाहर का तला हुआ मसालेदार खाना खाने के कारण भी आपके पेट में सूजन हो सकती है।
  • आपके द्वारा ली गई दवा के एलर्जी के भी कारण पेट के निचले हिस्से में सूजन हो सकती है।
  • अधिक शराब का सेवन करने से भी पेट में सूजन हो सकती है।
  • अगर आप ज्यादा तनाव लेने लगते हैं तो उसका भी आपके शरीर पर प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण आपके पेट में दर्द, सूजन, जलन यह सब हो सकता है।

पेट के निचले हिस्से में सूजन के लक्षण

हमारे पेट के निचले हिस्से में सूजन के लक्षण कई बीमारियों की ओर इशारा करता है। आपको उन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए ताकि आपकी छोटी सी बिमारी बड़े रूप में न बदल जाए।

चलिए जानते है अब लक्षण

  • पेट में अचानक से दर्द होना
  • आपके द्वारा खाए गए खाना का ना पचना
  • पेट के आकार में बदलाव होना
  • अचानक वजन घटने लगना
  • पेट हमेशा भरा भरा लगना
  • ठीक से ना सो पाना

पेट के निचले हिस्से में सूजन के लिए टेस्ट

डॉक्टर द्वारा जांच कराने पर वह कुछ टेस्ट बोलता है करवाने को। उन टेस्ट की मदद से डॉक्टर जान पाते है सूजन होने का कारण। आइए जानते है उन टेस्ट्स के नाम के बारे में।

  • अल्ट्रासाउंड
  • इमेजिंग टेस्ट
  • एक्स रे
  • सीटी स्कैन और एमआरआई

वहीं एक टेस्ट है जिसे डॉक्टर आतों की जांच करने के लिए करवाता है। इस टेस्ट का नाम है कॉलोनीस्कॉपी जिसमें आतों के अंदर का जांच होता है।

Read Also: सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की लागत और यह सर्जरी किन लोगों के लिए है? | Sex Reassignment Surgery in Hindi

पेट में होने वाले सूजन का इलाज – bloated stomach treatment

आपको इलाज से पहले सूजन किस कारण से हो रही है वह पता लगाना चाहिए। उसके बाद जिस भी बीमारी के कारण सूजन हो रही हो। उस बीमारी का इलाज करवाना पड़ेगा।

पेट की सूजन के लिए टैबलेट

ऐसी कई सारी टैबलेट है जिसकी मदद से आप अपने पेट की सूजन कम कर सकते हैं। आइए बताते है उन टैबलेट्स के नाम आपको।

  • केरला आयुर्वेद अमृतोथारम काशायम टैबलेट
  • हाशमी एंटोबैकस टैबलेट
  • हर्बल कनाडा डाइजेस्टिव चूरन
  • मैस्लो 800mg
  • बैद्यनाथ आयूसिद टैबलेट

निष्कर्ष

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आपको पेट के निचले हिस्से में सूजन कौन सी बीमारियों के संकेत हैं, और जानिए इसका इलाज? यह सब बताया है। इस पोस्ट में ऐसे बहुत से बीमारी के बारे में बताया है। जिससे आपके पेट के निचले हिस्से में सूजन हो जाती है। हम आशा करते हैं कि आपको इस लेख द्वारा ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल हो। ताकि आप भी इस पोस्ट द्वारा पेट के सूजन के बारे में जान सके। और सही समय रहते हुए उसका इलाज करा पाए। आपको यह लेख अच्छा लगा तो अपने दोस्तों से शेयर करें ताकि वह भी पेट से जुड़ी सूजन के बारे में जान सकें। अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ भी सुझाव देना है। तो वह आप कमेंट द्वारा हमें बता सकते हैं। हम आपके कमेंट पर जल्द से जल्द रिप्लाई देने की कोशिश करेंगे।

Read Also:

F.A.Q. Bloated Stomach Treatment

सूजन कौनसी बीमारी है?

पेट में सूजन को गेस्ट्राइटिस के नाम से भी जाना जाता है। ये किसी छोटी बीमारी से लेके किसी बड़े बीमारियों के भी लक्षण हो सकते हैं। पेट में सूजन ज्यादातर पेट में अल्सर उत्पन्न करने वाले बेक्टीरियम के इंफेक्शन के कारण होता है।

पेट के निचले हिस्से में सूजन आने का क्या कारण हैं?

आपको जानकारी दें कि ऐसी कई सारी बीमारी है जिसके कारण आपके पेट में सूजन होती है। बीमारी जैसे हर्निया, पथरी, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन आदि। साथ ही कुछ अन्य कारण भी होते है सूजन के। जैसे अधिक शराब पीना, ज्यादा तनाव, बाहर का ज्यादा तला हुआ खाना आदि।

आपको कैसे पता चलेगा की सूजन गंभीर है?

जब आप सूजन के साथ कुछ अन्य लक्षण भी देखे। तो समझ ले कि ये किसी गंभीर समस्या का इशारा है।

पेट में सूजन हो तो क्या नहीं खाना चाहिए?

यदि आपके पेट में सूजन हो तो आपको ज्यादा तला हुआ मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपके पेट में गैस बन सकती है। जिससे आपके पेट की सूजन और बढ़ सकती है। आपको शराब, कॉफी, फलों का रस ये सब भी नहीं पीना चाहिए।

किस प्रकार के संक्रमण से पेट में सूजन होती है?

ज्यादातर बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण ही पेट में सूजन होती है।

पेट फूलने के लिए मुझे डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

यदि आपको सूजन हुई हो और बढ़ती जा रही हो। साथ ही पेट में दर्द भी हो तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए।

अपने पेट की सूजन को कैसे ठीक करें?

पहले आपको सूजन किस वजह से हो रही है वो वजह जाननी होगी। उसके बाद किस कारण से सूजन है उस बीमारी का इलाज करवाना होगा।

Leave a Comment