उम्र के हिसाब से नोर्मल शुगर लेवल कितना होना चाहिये | Sugar Level Kitna Hona Chahiye

Sugar Level Kitna Hona Chahiye : आज के समय की बात करे तो भारत विश्व में पहले स्थान पर है जहा पर डायबिटीज के मरीजों की संख्या काफी अधिक हो चूकी है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको आपको शुगर लेवल को कितने तक नियंत्रित रखना चाहिए उसके बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया है। अगर आप भी इस विषय के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए तो चलिए शुरू करते हैं।

sugar level kitna hona chahiye
sugar level kitna hona chahiye

40 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए –  Sugar Level Kitna Hona Chahiye

आपका शुगर लेवल कितना होना चाहिए यह आपके उम्र पर कम और आप किस समय अपना शुगर लेवल चेक कर रहें है उसके लिए अधिक कर रहे हैं। अगर आप सुबह खाली पेट ब्लड ग्लूकोज लेबल चेक कर रहे है तो आपका ब्लड ग्लूकोज लेबल 70 mg per dl से लेकर 110 mg per dl तक रहना चाहिए।

 

वही अगर आप किसी भी समय अपना ब्लड ग्लूकोज लेबल चेक कर रहे है तो आपका ब्लड ग्लूकोज लेबल 100 mg per dl से लेकर 140 mg per dl के करीब होना चाहिए। वही अगर आप खाने के 90 मिनट के बाद ब्लड ग्लूकोज लेबल चेक करते है तो आपका ब्लड ग्लूकोज लेबल 110 mg per dl से लेकर 180 mg per dl के करीब होना चाहिए।

 

ये भी पढ़े :

सफेद दाग (विटिलिगो) के लक्षण, कारण और उपचार

होम्योपैथी के साथ अल्सरेटिव कोलाइटिस का इलाजकैसे करें 

क्या Camel Toe का मतलब आपकी योनि का बड़ा होना है

 

उम्र के हिसाब से शुगर लेवल कितना होना चाहिए नार्मल? – Sugar Level Kitna Hona Chahiye

उम्र का शुगर लेवल पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है आपकी लाइफस्टाइल कैसी है उसके ऊपर आपका ब्लड ग्लूकोज लेबल अधिक निर्भर करता है। आपको अगर शुगर की समस्या है तो आपको hba1c का टेस्ट हर तीन महीने के अंदर कराना चाहिए। जब आप निरंतर रूप से hba1c का टेस्ट कराते है उससे आपको अधिक जानकारी प्राप्त हो पाती है कि आपका शुगर की स्थिति कैसी है।

 

सुबह खाली पेट शुगर कितनी होनी चाहिए? – Sugar Level Kitna Hona Chahiye

sugar level kitna hona chahiye
sugar level kitna hona chahiye

अगर आप सुबह खाली पेट शुगर टेस्ट करा रहे है तो आपको कुछ बात का ध्यान रखना होगा। आपको कम से कम 8 से 9 घंटे का फास्टिंग रखना होगा। अगर ऐसा है तो ही आपको सुबह खाली पेट शुगर का टेस्ट कराना चाहिए। अगर आप ऐसा नही करते है और शुगर का टेस्ट कराते है तो आपके शुगर का लेबल ठीक नही आता है तो आपके रिपोर्टिंग को खराब कर देती है। अगर आप नॉर्मल रेंज की बात करे तो सुबह खाली पेट आपका शुगर लेवल 70 mg per dl से 110 mg per dl तक रहना चाहिए।

 

ये भी पढ़े :

हिप डिप्स से छुटकारा पाने के लिये 6 एक्सरसाइज जिन्हें आप शेप देने की कोशिश कर सकते हैं

सबसे अच्छे कुकिंग ऑयल नाम की लिस्ट 

त्रिफला चूर्ण के फायदे, उपयोग एवं नुकसान

 

हाई शुगर लेवल कितना होता है – Sugar Level Kitna Hona Chahiye

 

जब भी आपका शुगर लेवल 200 mg per dl से अधिक रहता है तो उसे हाई शुगर लेवल माना जाता है। लेकिन अगर आपने खाने के तुरंत बाद शुगर टेस्ट कराया है तो अगर आपका शुगर लेवल 200 mg per dl आता है तो इसे हम हाई शुगर लेवल नही मान सकते है।

 

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में काफी तब्दीली करनी होगी। आपको कम से कम शुगर का इंटेक करना चाहिए। स्मोकिंग, और नशे को कम करना चाहिए। खाने में सदा खाना खाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप यह सब प्रक्रिया को अपनाते है और साथ में एक्सरसाइज को भी अपने लाइफस्टाइल में जोड़ते है तो उससे आपके ब्लड ग्लूकोज लेबल को नियंत्रित किया जा सकता है। मधुमेह  लेवल को जड़ से खत्म करना नामुमकिन ही है इसलिए आप शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते है।

 

Hba1c का नॉर्मल रेंज कितना है ?

अगर आप hba1c का टेस्ट कराते है तो आपका hba1c लेवल अगर 4 प्रतिशत से लेकर 5.6 प्रतिशत तक आता है तो इसे hba1c का नॉर्मल रेंज कहता है।

 

Leave a Comment