सर्दियों में ऊनी कपड़ों की धुलाई, जानें सही तरीका, ताकि कपड़े रहें हमेशा नए जैसे

सर्दियों के मौसम में ऊनी कपड़ो को पहना जाता हैं। ताकि हमें ठंडी ना लगे। लेकिन जैसे ही सर्दी का मौसम खत्म होता हैं। हम ऊनी कपड़ो को धोकर एक साल के लिए अंदर रख देते हैं। और दुबारा जब सर्दी का मौसम आता हैं। तब फिर से ऊनी कपड़ो का यूज करते हैं। लेकिन ऊनी कपड़ो को आम कपड़ो की तरह नही धोना चाहिए। ऊनी कपड़ो को धोने का तरीका अलग होता हैं। अगर आप ऊनी कपड़ो को भी आम कपड़ो की तरह धोते हैं। तो यह खराब हो सकते हैं। आज हम आपको ऊनी कपड़ो को धोने का सही तरीका बताने वाले हैं। इसलिए आज की हमारी यह पोस्ट पूरी पढ़े।

ऊनी कपड़ो को धोने का तरीका

20240130 074747

ऊनी कपड़ो को धोने से पहले इन बातो का रखे ध्यान।

लेबल को पढ़े

अप जब ऊनी कपडे खरीदते हैं। तब उस पर लेबल लगा हुआ होता हैं। जिसमे कुछ निर्देश दिए होते हैं। जिनका आपको पालन करना होता है। जैसे की ऊनी कपड़ो को मशीन या हाथ से धोने की सलाह दी जाती हैं। आप लेबल पर लगे निर्देश अनुसार ऊनी कपड़ो को धोए।

Read Also: शहनाज हुसैन से जानें valentine’s day के लिए ब्यूटी और मेकअप टिप्स | Valentine’s Day Make-up Tips in Hindi 

मशीन में धोने से पहले यह करे

अगर आप ऊनी पकडे मशीन में धो रहे हैं। तो आपको सेफ्टी पाउच का यूज करना चाहिए। यह एक विशेष प्रकार के सेफ्टी पाउच होते हैं। जो ऊनी कपड़ो को नुकसान होने से बचाते हैं।

ठंडे पानी में धोए

काफी लोग ऊनी कपड़ो को गर्म पानी में धोते हैं। उन्हें लगता है की गर्म पानी में धोने से उसमे मौजूद गंदगी छुट जाएगी। लेकिन ऐसा करने से ऊनी कपड़े खराब हो सकते हैं। आपको ऊनी कपड़े हमेशा ही ठंडे पानी से धोने चाहिए।

अच्छे डिटर्जेंट पाउडर का उपयोग करे

ऊनी कपड़ो को आप आम डिटर्जेंट पाउडर से नही धो सकते हैं। यह आपके कपड़ो को बिगाड़ सकते हैं। ऊनी कपड़ो को धोने के लिए मार्केट में अलग से डिटर्जेंट पाउडर मिलते हैं। उनका उपयोग करे।

Read Also: चंदन पाउडर से करें चेहरे की क्लींजिंग, अनेक समस्याओं का समाधान है चंदन पावडर मे

तुरंत पानी से निकाल दे

ऊनी कपड़ो को धोने के बाद ज्यादा देर तक पानी में भिगोने के लिए ना रखे। इससे ऊनी कपड़े जल्दी बिगड़ सकते हैं। ऊनी कपड़ो को धोने के बाद जल्दी ही पानी में बाहर निकाल दे।

धुप में ना सुखा ने के लिए न रखे

ऊनी कपड़ो को कभी भी धुप में सुखाने के लिए नही रखना चाहिए। इससे कपड़ो का रंग निकल सकता हैं। और कपड़े बिगड़ सकते हैं। ऐसे में आप घर में तौलिये पर फैलाकर ऊनी कपड़ो को सुखा सकते हैं।

इन टिप्स को फ़ॉलो करके आप ऊनी कपड़ो को लंबे समय तक अच्छा रख सकते हैं।

Leave a Comment