सर्दियों में स्वाद से भरपूर चटपटा अमरूद पापड़ रोल खाए, बनाने के लिए फ़ॉलो करे शेफ के सीक्रेट्स टिप्स

काफी सारे ऐसे फल होते हैं। जो हमे सर्दी के मौसम में खाने चाहिए। जिसमे से अमरुद एक ऐसा फल हैं। जिसे सर्दी के मौसम में खाने की सलाह दी जाती हैं। अमरुद में विटामिन, मिनरल्स, लायकोपिन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।

सर्दी के मौसम में अमरुद खाने से हमे काफी सारे फिटनेस बेनिफिट मिलते हैं। अगर आप अमरुद काटकर खाते हैं। तो इसकी जगह पर आप अमरुद की रेसिपी बनाकर भी खाते हैं। आज हम आपको अमरुद पापड़ रोल बनाने का तरीका बताने वाले हैं। जो काफी स्वादिष्ट और चटपटे बनते हैं। और आपको खाने में भी मजा आएगा। 

अमरुद पापड़ रोल बनाने का तरीका

20240127 125519

अमरुद पापस रोल बनाने का पूरा तरीका हमने सामग्री के साथ नीचे बताया है।

सामग्री

  • 2 अमरूद
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 कप पानी
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच काला नमक
  • 1/4 चम्मच नमक
  • 1 चम्मच मक्खन
  • फ़ूड कलर
  • तेल

Read Also: मजबूत हड्डियों के लिए आहार | मजबूत हड्डियों के लिए रेसिपी | Recipes for Strong Bones in Hindi 

तरीका

अमरुद पापड़ रोल बनाने का तरीका हमने नीचे बताया है।

  • सबसे पहले अमरुद को काटकर कुकर में पकाने के लिए रख दे।
  • अब पक जाने के बाद अमरुद को अच्छे से मिक्सी में डालकर पीस ले।
  • अब इस पेस्ट को छनी की मदद से छान ले।
  • अब एक पतेले अमरुद की बनी हुई पेस्ट डाले और उतनी ही मात्रा में चीनी डाल दे।
  • अब थोडा पक जाने के बाद नींबू का रस डाले।
  • अब इसमें काली मिर्च, काला नमक, स्वादानुसार नमक और फ़ूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स करके पकाए।
  • अब थोडा पक जाने के बाद ऊपर से मक्खन डाले और और तब तक पकाते रहे जब तक मक्खन अच्छे से मिक्स नही जाता हैं।
  • अब एक थाली में थोडा सा तेल लगाकर अमरुद की प्यूरी को थाली में अच्छे से फैला दे।
  • अब थोड़ी देर तक ऐसे ही रहने दे जब प्यूरी ठंडी हो जाए तो इसके बाद चाक़ू की मदद से इसके छोटे छोटे टुकड़े कर ले।
  • अब कटी हुई प्यूरी को अच्छे से राउंड सेप देते हुए रोल बना ले।
  • अब आपके टेस्ट अमरुद रोल पापड़ बनकर तैयार हैं।

सर्दी के मौसम में इस अमरुद रोल पापड़ का लुफ्त उठाये। यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगे।

Read Also: अदरक की लाजवाब चटनी से हेल्थ और स्वास्थ्य दोनों को मिलेगा डबल डोज | Adrak Ki Recipe

Leave a Comment